यहहै बीजेपी हरकत

यह है बीजेपी की हरकत

यूपी में BJP विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के पिता की जेल में मौत

उन्नाव के माखी इलाके की रहने वाली एक महिला ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया है. न्याय न मिलने की बात कहते हुए उस महिला ने 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने खुदकुशी की कोशिश की. पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई. अभी इस मामले की जांच हो पाती, उससे पहले ही युवती के पिता की जेल में संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई.

उन्नाव की बांगरमऊ सीट से बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर 8 अप्रैल को एक युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाया था. उस युवती ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की भी कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर पाती, उससे पहले ही उस युवती के पिता की जेल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पिता की मौत के बाद युवती और उसके घरवालों ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई अतुल सिंह सेंगर पर हत्या का आरोप लगाया है.

Comments

Popular Posts