न्यूज़

 UP Board Result का इंतजार खत्‍म, बोर्ड सच‍िव ने बताया क‍िस डेट को जारी होंगे नतीजे 

इस बार बीते सालों की अपेक्षा यूपी बोर्ड के नतीजे कुछ जल्दी आयेंगे। इस बारे में बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने जानकारी दी है। बोर्ड ने 17 मार्च को कॉपियों को जांचने और मूल्यांकन का काम शुरू किया था।

लखनऊ : यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित होने की सटीक तारीख सामने आ गई है। इस बार बीते सालों की अपेक्षा यूपी बोर्ड के नतीजे कुछ जल्दी आयेंगे। इस बारे में बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में नतीजे 29 अप्रैल को घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश 16 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने जा रहा है। छात्रों के अलावा अभिभावक भी बीते साल के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। अब तक रिजल्ट की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। 
सचिव नीना श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 10 वीं और 12 वीं दोनों के नतीजे 29 अप्रैल को आने वाले हैं। इससे पहले बोर्ड ने 17 मार्च को कॉपियों को जांचने और मूल्यांकन का काम शुरू किया था। इस साल 66.37 लाख से ज्यादा छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। अब तारीख के ऐलान के बाद छात्रों को नतीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। परिणाम आने के समय छात्रों को एडमिट कार्ड की जानकारी की जरूरत पड़ सकती है इसलिए अगर आप भी नतीजे का इंतजार कर रहे हैं तो एडमिट कार्ड अपने पास संभाल कर रखें। 


Comments

Popular Posts